कटनी जिले में भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक हत्याकांड के मुख्य आरोपी अकरम खान के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कैमोर के अमरैया पार स्थित अकरम खान के मकान पर  प्रशासन का बुलडोजर चला दिया गया। कार्रवाई से एक दिन पहले ही अकरम के परिजनों को मकान खाली करने की सूचना दे दी गई थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार के साथ डीएसपी विजयराघवगढ़, कैमोर, विजयराघवगढ़ व महिला थाना प्रभारी, नगर परिषद कैमोर के सीएमओ सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के थानों और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया।