अशोक नगर l मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री समुदियक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम के अंतर्गत एमएसडब्‍लू व बीएसडब्‍लू के छात्रों का अध्ययन भ्रमण कृषि विज्ञान केन्द्र पलकाटोरी अशोकनगर में कराया गया।जिसमे कृषि वैज्ञानिकों ने मशरूम की खेती,जैविक खाद,उन्नत कृषि की जानकारी, मौसम की जानकारी प्रदान करने वाले यंत्र मेट्रोलिजी की जानकारी दी है तथा नेट हाउस में लीची और अन्य पौध की जानकारी दी । इस अध्ययन भ्रमण में विकासखंड समन्वयक मनोज यादव, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर बी एस गुप्ता, डॉ वीके जैन ,डॉ एचके त्रिवेदी, मेंटर्स आनंद शर्मा,नरेंद्र सेन,अमित शर्मा,बलबीर यादव,जगदीश केवट सहित 35 छात्र, छात्राये उपस्थित रहे।