MP - विवादित पोस्टर लगाने वाली गुलाबी गैंग की लीडर गिरफ्तार
छिंदवाड़ा में अवैध शराब कारोबार और अहातों के खिलाफ महिलाओं को संग लेकर बड़ा आंदोलन करने वाली गुलाबी गैंग की लीडर पूर्णिमा वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l दरअसल पूर्णिमा वर्मा ने शराब की दुकानों पर कुछ विवादित पोस्टर लगाए थे इसीलिए उन्हें शांति भंग होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है l उनकी गिरफ्तारी के बाद थाने में महिलाओं का जमावड़ा लग गया था l पुलिस महिलाओं को समझाईश दे रही है l दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि उस पोस्टर को लेकर ही पूर्णिमा वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की गई है l


