अश्वगंधा कैंपेन अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र सागर मे कृषक कार्यशाला का आयोजन

सागर l राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत एवं राज्य औषधि पादप बोर्ड मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा निर्देशित अश्वगंधा कैंपेन अन्तर्गत आज दिनांक 20/3/2025 को कृषि विज्ञान केंद्र सागर मे कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे औषधीय फसल अश्वगंधा की उन्नत कृषि एवं उत्पाद के सम्बंध मे जानकारी दी गई। प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ के एस यादव वरिष्ठ, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सागर एवं डॉ अशीष त्रिपाठी कृषि विज्ञान केंद्र सागर, देवरी ने अश्वगंधा औषधीय फसल की खेती पर आवश्यक जानकारी प्रदान की।
जिला आयुष अधिकारी डॉ जोगेन्द्र सिंह ठाकुर ने अश्वगंधा केन्पेन के बारे मे अवगत कराते हुए बतलाया की इस केन्पेन का मुख्य उददेश्य अश्वगंधा की कृषि हेतु कृषकों को प्रेरित करना है एवं अश्वगंधा कृषि के फायदे, औषधीय गुण, उपयोग आदि के बारे मे जानकारी प्रदान करना है।
कार्यक्रम मे कृषकों को अश्वगंधा कृषि हेतु जागरूक करते हुए अश्वगंधा पौधो, पैम्फ्लेट, ब्रोसर का वितरण किया गया। आयुष विभाग सागर से डॉ रवि मिश्रा ,डॉ सचिन रावत एवं डॉ सोनल शाह ने अश्वगंधा औषधीय पौधों के महत्व के बारे मे लाभदायक बातें बतलाई एवं कृषक बंधुओं को औषधीय फसल उत्पादन हेतु जागरूक किया।