ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला वकील का अब तक नहीं लगा कोई सुराग
भोपाल। तीन दिन पहले इंदौर से कटनी जाने के लिए इंदौर बिलासपुर ट्रेन में सवार हुई सिविल जज की तैयारी कर रही महिला वकील अर्चना तिवारी का अब तक कोई पता नहीं चला है। चार जिलों की पुलिस निरंतर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और ट्रेन में उसके आसपास बैठे लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है परंतु अब तक अर्चना तिवारी के बारे में ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है जिससे उस तक पहुंचा जा सके l पुलिस लगभग हर एंगल से जांच कर रही है फिर भी वह अब तक खाली हाथ है l इस मामले में भोपाल नर्मदापुरम ,कटनी और इंदौर की पुलिस भी सक्रिय है l अचानक लापता हुई महिला वकील को लेकर परिजन काफी परेशान है आखिर अर्चना तिवारी कहां है..? क्या वह किसी मुसीबत में है ...? पुलिस जांच में जुटी है अब देखना यह है कि पुलिस अर्चना तिवारी को कब तक ढूंढ पाती है...?


