भोपाल//सरेराह छुरी लेकर रंगदारी, रौबदारी करने वाले और बी.टेक. छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर अयोध्यानगर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 03 आरोपियों को भेजा जैल ।

* आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर किया था, फरियादी एवं उसके साथियों पर जानलेवा हमला।

* पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपियों को विभिन्न स्थानों से दबोचकर भेजा जैल।

* आरोपियों ने किया था छात्रों पर छुरी से हमला, घटना में प्रयुक्त छुरी भी जब्त। 

* डीसीपी जोन-2, श्री विवेक सिंह के निर्देशन में गुंडे, बदमाशों और छुरी लेकर घुमने वालो पर लगातार सख्त कार्रवाई।

नगरीय क्षेत्र भोपाल मे सरेराह, गुंडागर्दी करने वाले तथा छुरी लेकर चलने वाले बदमाशों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (भापुसे) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गये है। 

  उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (भापुसे) एवं अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (भापुसे) के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में अयोध्यानगर पुलिस ने बी.टेक. छात्र एवं उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर फरार हो चुके 03 आरोपी बदमाशों को विभिन्न स्थानों से दबिश देकर गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त छूरी जप्त कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जैल भेजा ।

घटना का विवरण-  दिनांक 07.04.26 को रात में दिव्यांश आर्या एवं अभिनव राय अपने साथियो के साथ जीत होम्स कालोनी के गेट के पास खड़ा था तभी आरोपी सौरभ ठाकुर उर्फ गोल्डी, रितेश, यश रघुवंशी ने पुराने विवाद को लेकर दिव्यांश आर्या, धीरज वर्मा एवं अभिनव राय को गंदी गंदी गालियां देकर, धारदार छुरी से जान से मारने की नियत से हमला कर गंभीर रूप से घायल करके फरार हो गए । हमले में  धीरज वर्मा एवं अभिनव राय व उनके साथियो बुरी तरह घायल हो गये, जिनको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवा गया। घटना की रिपोर्ट पर अपराध धारा 296(1),109(1),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की छुपने की संभावित जगहों पर दबिश देकर अलग अलग स्थानों से आरोपी रितेश यादव, यश रघुवंशी एवं सौरभ सिंह ठाकुर उर्फ को घेराबंदी कर पकड़ा, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, घटना में प्रयुक्त छुरी जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

आरोपीगण का विवरण–

(01) यश रघुवंशी पिता प्रभात रघुवंशी उम्र 23 साल निवासी म.नं. रोज 502 न्यू मिनाल भोपाल 

शिक्षा- MCA

व्यवसाय- MCA की पढ़ाई कर रहा हैं ।

आपराधिक रिकार्डः- 

1. अप. क्र.58/21 धारा 294,323,324,506,34 भादवि..थाना पुलिस कोतवाली जिला विदिशा

2. अप. क्र.228/23 धारा 294,323,324,325,506,34 भादवि..थाना पुलिस कोतवाली जिला विदिशा

3. अप. क्र.155/26 धारा 296(1),109(1),3(5)बी.एन.एस.थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल।

(02) रितेश यादव पिता सतीश यादव उम्र 21 साल निवासी म.नं. 74 ई डब्लू एस अयोध्या एक्सटेंशन फेस 4 भोपाल।

शिक्षा- बी. टैक

व्यवसाय- बी.टैक. की पढ़ाई कर रहा हैं 

आपराधिक रिकार्ड-

1. अप. क्र.155/26 धारा 296(1),109(1),3(5)बी.एन.एस.थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल

 (03) सौरभ सिंह ठाकुर उर्फ गोल्डी पिता मुकेश ठाकुर उम्र 23 साल निवासी म.नं. डी 29 सिध्दार्थ नगर निजामुद्दीन कालोनी पिपलानी भोपाल।

शिक्षा- बी. टैक

व्यवसाय- बी.टैक. की पढ़ाई कर रहा हैं   

आपराधिक रिकार्ड-

1. अप. क्र.155/26 धारा 296(1),109(1),3(5)बी.एन.एस.थाना अयोध्या नगर जिला भोपाल 

सराहनीय भूमिका –  थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, प्रआर 1641 सुजीत पटेल, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रूपेश सिह जादौन, प्रआर 3330 अतुल सिह, आर.3615 राजेन्द्र साहू , आर राहुल जाट, आर पुष्पेन्द्र, की सराहनीय भूमिका रही ।