बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव से थोड़ी दूरी पर बने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। मंदिर के कलश और शिवलिंग को भी नुकसान पहुंचाया गया है। यही नहीं आसपास के खेतों की फसल और पानी की पाइपलाइन को भी तोड़ दी हैं । घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे और उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूर ग्राम बिरोदा में आज सुबह अचानक तनाव का माहौल बन गया।  घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग मंदिर पर पहुँच गए। वहीं प्रशासन की टीम अपर कलेक्टर ,सीएसपीऔर एसडीएम तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।