उमरिया जिले के पुलिस चौंकी अमरपुर से चंद दूर बड़ा तालाब के पास 10 जनवरी को देर शाम करीब 7 बजे हथियारबंद बदमाशो ने हथियार की दम पर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए सराफा व्यापारी से लाखों रुपये की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए हैं।
बताया जाता है कि पीड़ित सराफा व्यापारी पुरुषोत्तम उर्फ जग्गी पिता फूलचंद सोनी निवासी सोनी मोहल्ला अमरपुर द्वारा ग्रामीण बैंक अमरपुर के समीप स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान को देर शाम दुकान बंद कर सोनी मोहल्ला स्थित अपने घर की ओर जा रहा था।जैसे ही वह बड़ा तालाब के पास पहुँचा,पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया।बदमाशों ने हथियारों की मदद से कारोबारी को जान से मारने की धमकी देते हुए ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। 

हैरानी की बात यह है कि यह पूरी वारदात पीड़ित की दुकान से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई,और ठीक घटना स्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर पुलिस चौंकी भी है।इस वारदात से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है।

वारदात की सूचना मिलते ही ही पुलिस हरकत मे है,बदमाशों को गिरफ्त में लेने गहन जांच शुरू कर दी। बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाकों में पुलिस सघन सर्चिंग अभियान चला रही है,वहीं संभावित आरोपियों तक पहुँचने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इस पूरे वारदात को जिस तरह बदमाशों ने अंजाम दिया है,उससे साफ है कि बदमाश कई दिनों से कारोबारी की रेकी कर रहे थे,और तय समय पर वारदात को अंजाम दिए है।