नरसिंहपुर l गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह विद्यार्थियों के साथ भोजन किया। मंत्री श्री सिंह शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में आयोजित मध्यान्ह भोजन के जिला स्तरीय विशेष भोज के कार्यक्रम में शामिल हुये। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीणा, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश और अन्य अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों के साथ भोजन किया। विशेष भोज में सब्जी- पूरी- खीर, पापड़, सलाद, लड्डू आदि परोसा गया।