अजीत चाट ठेला जिस पर लगे हैं जय माता दी के स्टीकर परंतु ऑनलाइन स्कैनर पर फ्लैश हुआ मुस्लिम युवक का नाम
भिलाई में आयोजित प्रसिद्ध देवबलोदा मेले में एक चाट का ठेला लगा था जिस पर ‘अजीत चाट’ लिखा हुआ था और साथ ही उसने ‘जय माता दी’ के स्टीकर भी लगा रखे थे l श्रद्धालु इसे हिंदू दुकानदार का ठेला समझकर चाट खा रहे थे। विवाद तब शुरू हुआ जब एक ग्राहक ने चाट खाने के बाद वहां लगे ऑनलाइन स्कैनर पर पैसे ट्रांसफर किए। जैसे ही ट्रांजेक्शन पूरा हुआ, मोबाइल स्क्रीन पर दुकानदार का नाम ‘अजीत’ के बजाय एक मुस्लिम नाम फ्लैश हुआ। यह देखते ही वहां मौजूद लोगों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी।हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और पुलिस को इस पूरे मामले की सूचना दी। हंगामे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई। पुलिस अब इस मामले पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है



