पश्चिम बंगाल में भाजपा की बल्ले - बल्ले, हो सकता है बड़ा खेला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को बदलने का फैसला किया है। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद रविवार रात आयोग ने यह आदेश जारी किया। आयोग के निर्देश के अनुसार राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब दुष्यंत नारियावाला को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को भी उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह संघमित्रा घोष को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। इन दोनों ही परिवर्तनों से कम से कम पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को तो बड़ा झटका लगा है वहीं भाजपा की बल्ले बल्ले होते नजर आ रही है l


