कांग्रेस को बड़ा झटका : लोकसभा सांसद ने दिया इस्तीफा
असम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।सांसद ने आगे कहा कि उनके लिए पार्टी में अकेलापन बहुत बढ़ गया था। उन्होंने स्पष्ट किया "मैं अपने जीवन भर कांग्रेस से जुड़ा रहा, लेकिन हाल ही में मेरी स्थिति इतनी कठिन हो गई कि मुझे यह फैसला लेना पड़ा। मैंने यह इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अध्यक्ष को सौंप दिया है।"मैंने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि कांग्रेस पार्टी, विशेष रूप से असम कांग्रेस के भीतर, मुझसे संपर्क करने वाले लोग मुझे बार-बार अपमानित कर रहे थे।


