नई दिल्ली l भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने नई दिल्ली में संगठन पर्व के तहत मध्यप्रदेश में सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करने पर सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी को सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष जी,  राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय महासचिव व संगठन पर्व के राष्ट्रीय संयोजक श्री विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम, भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण उपस्थित रहे।