भोपाल l भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस आज राजधानी भोपाल में बड़ी ‘किसान महाचौपाल’ का आयोजन कर रही है। इस सभा से पार्टी पूरे देश में आंदोलन छेड़ने का संकेत दे रही है। कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे।