बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
विदिशा l वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय करैया खेड़ा रोड, विदिशा में आज रबी बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, जनपद अध्यक्ष श्री वीर सिंह रघुवंशी तथा जिला कृषि सभापति श्री धनराज सिंह सहित विदिशा ब्लॉक की कृषि स्थाई समिति के समस्त जनपद सदस्यगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम अंतर्गत कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को गेहूं एवं चने का बीज तथा फसल में उपयोग होने वाली दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मुकेश टंडन ने किसानों से कहा कि भारत सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है। इस योजना के अंतर्गत किसान कृषि विभाग से बीज प्राप्त कर इन बीजों से आगामी वर्ष के लिए स्वयं का बीज तैयार कर आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही उन्होंने किसानों को विभिन्न अनुदान आधारित योजनाओं की जानकारी भी दी, जिससे वे नई तकनीकों और संसाधनों का अधिकतम लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और किसानों ने मिलकर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।



