कांग्रेस विधायक ने मूल प्रश्नों को बदलने का आरोप लगाया
भोपाल l सदन में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने विधानसभा में भेजे सवाल के मूल प्रश्न को बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसा किसने किया इसकी जानकारी दी जाए। बाबू जंडेल ने कहा कि उन्होंने आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को बेचने के मामले में बेचने वाले का नाम दिए जाने और खरीदने वाले की 15 साल की जानकारी मांगी थी। इस पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि सवाल नहीं बदला गया है। इस पर बाबू जंडेल ने कहा कि उन्होंने 15 साल की जानकारी मांगी थी, उनको पांच साल की जानकारी दी जा रही है। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह सभी जिलों की स्थिति है। इस पर व्यवस्था तय होनी चाहिए।


