भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को हटाया

भोपाल l भिण्ड भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह ने शराब पीकर दिल्ली में बवाल मचाया था। इसका वीडियो वायरल हुआ तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर विक्रांत सिंह को भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद से तत्काल हटा दिया गया है।