भाजपा नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसको कहां का प्रभार मिला
नई दिल्ली। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं सांसद विप्लव देव को सह चुनाव प्रभारी बनाया। इसके अलावा तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सांसद बिजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी बनाया गया। राज्य मंत्री मुरलीधर महौल को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया। बिहार चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सीआर पाटिल को सह प्रवक्ता और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया है।



