भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधी चुनौती देती हुई नजर आ रही है।  ममता बनर्जी के बयानों से साफ तौर पर जाहिर होता है कि वह दबाव में हैं। भाजपा ने इस बार पश्चिम बंगाल चुनाव में एक अलग प्रकार की रणनीति तैयार की है जिसका असर जमीन पर दिखाई दे रहा है। चुनाव को मोदी वर्सेस ममता में तब्दील नहीं होने दिया जा रहा है ,राष्ट्रीय नेतृत्व सिर्फ और सिर्फ विजन की बात कर रहा है वहीं बंगाल के लोकल लीडर ममता को ममता की भाषा में ही जवाब देती नजर आ रहे हैं। बदली हुई रणनीति से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किल में बढ़ती दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री चुनाव को बंगाल वर्सेस गुजरात कर देती थी परंतु इस बार बीजेपी ने चतुराई से इस चुनाव को बंगाल वर्सेस बंगाल ही कर दिया है जिसकी वजह से तृणमूल कांग्रेस कहीं ना कहीं कुछ कमजोर पढ़ते दिख रही है।