नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी अपने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम पर अंतिम निर्णय लेने के करीब पहुँच रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  नेताओं और संभावित उम्मीदवारों के साथ गहन विचार-विमर्श कर रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और आरएसएस ने नामों के लिए सुझाव मांगने के लिए लगभग 100 प्रमुख हस्तियों से संपर्क किया है। परामर्श में पूर्व भाजपा अध्यक्ष, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री ,मुख्यमंत्री,पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा या आरएसएस से जुड़े ऐसे नेता शामिल हैं, जो पहले प्रमुख संवैधानिक पदों पर रह चुके हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी के अगले अध्यक्ष के बारे में उनकी राय ली जा जा रही है । जातिगत समीकरणों, लोकप्रियता और राजनीतिक विचारों को ध्यान में रखने की कोशिश हो रही है। चर्चा यही है कि उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के तुरंत बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी l