भोपाल l प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी के गठन के बाद मध्य प्रदेश में निगम और मंडलों में नियुक्ति शुरू हो गई है। हाल ही में प्रोफेसर खेम सिंह डेहरिया को मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सूत्रों की माने तो निगम मंडलों की सूची भी तैयार है और ऐसा लग रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कभी भी निगम मंडलों की सूची जारी हो सकती है l भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं l  ऐसा माना जा रहा है कि निगम मंडलों में अब उन नेताओं को स्थान मिलेगा जिनको आज तक किसी भी निगम मंडल की जिम्मेदारी कभी नहीं मिली यानि की निगम मंडलों में रहे पुराने नेताओं को अब रिपीट नहीं किया जाएगा उनकी जगह नए लोगों को लिया जाएगा l ऐसी चर्चा है है l अब भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में यह आस जग गई है कि अब उनके भी अच्छे दिन आने वाले हैं। माना जा रहा है मध्य प्रदेश के निगम, मंडलों, प्राधिकरणों और अन्य संस्थाओं में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का सिलसिला बिहार विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हो सकता है।