भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज ,ये नाम है रेस में
नई दिल्ली । राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज हुई। शनिवार देर रात प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा और बी एल संतोष के बीच बैठक हुई थी। कल राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के लक्षमण की अमित शाह से मुलाकात हुई। शीघ्र ही भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की उम्मीद। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल का नाम पहले से ही चर्चा में है। एन वक्त पर कोई चौंकाने वाला नाम भी आ सकता है l



