नागपुर जिले की बहुचर्चित कामटी नगर पालिका परिषद में भाजपा की जीत सबसे ज्यादा चर्चा में रही। यहां भाजपा ने 40 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार शाकुर नगानी को हराकर ना सिर्फ अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया बल्कि कांग्रेस के मजबूत गढ़ को भी ध्वस्त कर दिया। कामटी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुआ यह चुनाव आखिर तक सस्पेंस से भरा रहा। मतगणना के शुरुआती दौर में कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन आखिरी राउंड में पासा पलटा और भाजपा ने बाजी मार ली। भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने कांग्रेस के शाकुर नगानी को महज 103 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।