जिनको मिला छप्पर फाड़ कर मिला जो रह गए सो रह गए....

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ना सिर्फ भाजपा के लिए बल्कि मोर्चा - संगठनों के नेताओं के लिए भी भाग्यशाली साबित हुए हैं l शायद वे भाजपा के ऐसे पहले प्रदेश अध्यक्ष होंगे जिनके कार्यकाल में मोर्चा - संगठन के नेताओं को उन्होंने ना सिर्फ आगे बढ़ाया बल्कि उन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी भी दिलाई । OBC मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा को विधानसभा चुनाव में टिकट मिला और वह चुनाव जीतकर मध्यप्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं उद्यानकी विभाग के कैबिनेट मंत्री बने ,महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया को राज्यसभा सांसद बनाया गया वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के भाग्य ने भी जोर मारा उन्हें होशंगाबाद - नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दी गई वे रिकार्ड मतों से जीतकर सांसद बने l इन तीनों नेताओं के भाग्य ने इनका साथ दिया l ST मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भांवर को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में टिकट दी परंतु भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया l वे विधानसभा चुनाव में पराजित हो गए यदि वे चुनाव जीते होते तो शायद आज मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री होते l यह सारे नेता भाग्यशाली रहे हैं जिनको पार्टी ने मोर्चा अध्यक्ष रहते हुए ओबेलाईज़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी l या फिर यूं कहे कि इनको छप्पर फाड़कर मिला l इन सब में SC मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कैलाश जाटव का भाग्य कमजोर रहा उन्हें ऐसा कोई अवसर नहीं मिल पाया लेकिन सूत्रों की माने तो संगठन इस बात को भली भांति जानता है और भविष्य में डॉक्टर कैलाश जाटव को भी कुछ ना कुछ बड़ी जिम्मेदारी अवश्य मिलेगी l