नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को 15 दिवसीय 'सेवा पखवाड़ा' का संयोजक नियुक्त किया है। इससे पहले बंसल लोकसभा चुनावों के लिए ओडिशा, बंगाल और तेलंगाना में संगठनात्मक ज़िम्मेदारियाँ संभाली चुके हैं l सुनील बंसल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का बेहद खास माना जाता है। यह अभियान 17 सितंबर (प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन) से 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती) तक चलेगा। भाजपा ने रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, "माँ के नाम पर एक पेड़" पहल, और प्रदर्शनियों और संवाद कार्यक्रमों सहित कई तरह की गतिविधियों की योजना बनाई है।