घोषणा की औपचारिकता शेष ये होंगे भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष
नई दिल्ली। सभी प्रदेशों के भाजपा अध्यक्षों को 15 जनवरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली बुलाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी हो सकती है। नितिन नबीन को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने की घोषणा 20 जनवरी तक होने की संभावना है। सभी प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए नामांकन पत्रों का एक सेट प्रस्तुत करेंगे। नामांकन पत्रों का दूसरा सेट भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों द्वारा दाखिल किया जाएगा। चूंकि नितिन नबीन एकमात्र ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है, इसलिए भाजपा के मुख्य चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण द्वारा नामांकन पत्रों की जांच के बाद जल्द ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।



