दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में आज सुबह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर आग लगने की एक घटना सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की। दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की गहन जांच में जुटी है। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार 'हमें आग लगने की सूचना मिली थी। हमने आग बुझा दी है। आग कमरे में लगी थी। आग के कारण का पता नहीं चला है। टीमें जांच कर रही है। किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।'