MP - भाजपा की दिग्गज नेत्री, पूर्व विधायक के घर चोरी से मचा हड़कंप
विदिशा l भाजपा की पूर्व विधायक राजश्री रुद्र प्रताप सिंह के घर चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र कृष्णा कॉलोनी में हुई है। जहां चोरों ने लाखों रुपए कैश और कीमती सामान ले जाकर फरार हो गए। चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना तब हुई जब घर में कोई उपस्थित नहीं था। चोरों ने पूर्व विधायक के घर में घुसकर कैश और अन्य कीमती सामान उठाकर ले जाने के साथ-साथ घर में हंगामा मचाया। पुलिस ने साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया है ताकि घर में किसी तरह के साक्ष्य, जैसे फिंगरप्रिंट या अन्य सुराग, एकत्र किए जा सकें।
अभी पूरी तरह से जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके।



