नरसिंहपुर l पूर्व मंत्री अजय नारायण मुशरान की कर्मभूमि रहे नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का व्यवहार अब बदल गया है l यहां भाजपा मजबूत नजर आती है, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल यहां से विधायक है और उनके बड़े भाई प्रहलाद सिंह पटेल केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं l नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में जालम सिंह पटेल का दबदबा रहा है ,वे 2003, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं, 2008 का चुनाव उन्होंने भाजश के टिकट पर लड़ा थाl उस समय उन्होंने हजारों  मत प्राप्त किए इसलिए 2008 में कांग्रेस के सुनील जायसवाल यहां से विधायक बने थेl जायसवाल खुद मानते थे कि जालम सिंह पटेल के भारतीय जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ने के कारण ही वे विधायक बन पाए हैंl नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के इतिहास की बात करें तो यहां से 1957, 1967 ,1972, 1980 ,1985, 1993 ,1998 और 2008 मैं कांग्रेस को जीत हासिल हुई है l यहां से पूर्व मंत्री अजय नारायण मुशरान तीन बार चुनाव जीतने में सफल हुए हैंl उनके बाद महेंद्र सिंह किलेदार एक बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी तो दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे l इनके बाद जालम सिंह पटेल ही ऐसे नेता है जो यहां से तीन बार चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं और एक बार फिर नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर वे चुनाव लड़ेंगे l नरसिंहपुर में विकास कार्य भी हुए हैं जिसका श्रेय विधायक जालम सिंह पटेल को जाता हैl वह क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हैं  उनकी शासन-प्रशासन में मजबूत पकड़ है ,2008 में जब वे विधायक भी नहीं थे तब भी क्षेत्र के विकास के काम नहीं रुके थे l शासन प्रशासन में भी उनकी तूती बोलती हैl