भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने गुजरात के राजकोट में भीषण आग लगने से कई लोगों के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने दुर्घटना में घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।