भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने चंद्रयान-1 मिशन के निदेशक एवं पूर्व इसरो वैज्ञानिक श्री श्रीनिवास हेगड़े के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।