भाजपा नेता को सर तन से जुदा करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
भोपाल। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष को सर तन से जुदा करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है l भाजपा नेता एम एजाज खान को मई के महीने से लगातार धमकियां मिल रही थी और उन्हें अश्लील मैसेज भी भेजे जा रहे थे। पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद अंततः आरोपी को शहडोल जिले के धनपुरी ग्राम से गिरफ्तार किया है ।l आरोपी का नाम अरशद सिद्दीकी बताया जा रहा है l


