नई दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कवायद तेज हो गई है l चर्चा में कई नेताओं के नाम है लेकिन सबसे आगे प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि  दुनिया भर में मामा के नाम से मशहूर किसान नेता शिवराज सिंह चौहान का नाम चल रहा है ,वे वर्तमान में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री भी हैं l सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी चौहान के नाम पर सहमत है ,संघ भी चाहता है कि ऐसा नेता भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष हो जो किसी पहचान का मोहताज न हो ,जिसकी अपनी स्वयं की स्वतंत्र पहचान हो और जो पार्टी को आगे ले जा सके l ऐसे में शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे पहले आना स्वाभाविक है l केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री चौहान का भी मानना है कि उनके लिए पहले देश है फिर पार्टी है उसके बाद फिर वे स्वयं ...15 सालों से भी अधिक वर्षों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के बाद भी उन्होंने विदिशा लोकसभा क्षेत्र से देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर अपनी राजनैतिक क्षमताओं का लोहा बनवाया l  उनका नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चर्चाओं में बना हुआ है और वैसे भी इस बार जिन-जिन प्रदेशों में जिन नेताओं के नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए चल रहे थे वही बाद में प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं l पार्टी ने इस बार किसी भी प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में सरप्राइज नहीं किया है इसलिए शिवराज सिंह चौहान के नाम पर सहमति बनने के आसार हैं, हो सकता है कि भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष यही किसान नेता बने...