माइनस 30 डिग्री तापमान के बीच तिरंगा फहराकर मुस्कान ने रचा नया इतिहास
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश के अशोकनगर की बेटी मुस्कान को यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस (5,642 मीटर) पर माइनस 30 डिग्री तापमान के बीच भारत का तिरंगा फहराकर उपलब्धि हासिल कर इतिहास रचने पर शुभकामनाएं दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मुस्कान पहले ही माउंट कोसियस्जको (ऑस्ट्रेलिया) और माउंट किलीमंजारो (अफ्रीका) को फतह कर चुकी है। मुस्कान की यह नई सफलता मध्यप्रदेश समेत देशवासियों के लिए गौरवमयी है। उन्होंने मुस्कान के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।


