सीहोर में धर्मांतरण की कोशिश के चलते 15 लोगों को पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक घर से पूछताछ के लिए पकड़ कर थाने लाई है l दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता एक घर में पहुंचे, जहां लोगों बाइबल एवं अन्य धार्मिक पुस्तक पढी़ जा रही थी एवं धर्म विशेष की प्रार्थना सभा चल रही थी ,नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस सभी लोगों को थाने लेकर आई है l जहां पूछताछ चल रही है l बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह धर्मांतरण की  प्रर्किया का पहले चरण था ,धीरे-धीरे करके भोले भाले लोगों को बहला फुसला कर उनका धर्म परिवर्तन किया जाता है l धर्मांतरण करने वाले इन लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए दूसरी तरफ पुलिस का कहना है,  पूछताछ कर रहे हैं ,पूछताछ के दौरान जो सबूत सामने आएंगे उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी l धर्मांतरण के इस पूरे मामले में एक आरक्षक की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है l लोगों का तो यहां तक कहना है कि धर्मांतरण का मास्टरमाइंड यही आरक्षक है l