भाजपा नेता के बेटे को मारी गोली ,घायल नेता पुत्र अस्पताल में भर्ती
इंदौर के एक वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण जोशी के बेटे अर्जुन जोशी को देर रात गोली मारी गई जो उनके हाथ को छूकर निकल गई l पुलिस ने उन्हें एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया है, खजराना इलाके में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया l शुरुआती दृष्टि में मामला संदिग्ध है दूसरी ओर घायल अर्जुन ने अपनी प्रेमिका के पिता पर संदेह व्यक्त किया है l फिलहाल पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही मामला पूरी तरह साफ हो पाएगा l


