कौन बनेगा BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष...? ये नाम हैं रेस में
नई दिल्ली में भाजपा की एक बड़ी बैठक होने वाली है, जिसमें तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है। बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कुछ नामों पर चर्चा हो रही है। उनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी है, जिनका RSS और संगठन से मजबूत जुड़ाव है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम की भी चर्चा है जो किओबीसी वर्ग से एक मजबूत संगठनात्मक चेहरा हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम को लेकर भी अटकलें हैं। इसी तरह डी पुरंदेश्वरी, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम भी प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।



