नई दिल्ली। भाजपा जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने वाली है l इस बार चर्चा जोरों पर है कि बीजेपी के इतिहास में पहली बार किसी महिला को अध्यक्ष बनाया जा सकता है और यह चेहरा दक्षिण भारत से हो सकता है l सूत्रों की माने तो 

बीजेपी किसी महिला को अध्यक्ष बनाती है तो डी पुरंदेश्वरी इस दौड़ में सबसे आगे हैं l

 दग्गुबाती पुरंदेश्वरी फिलहाल आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हैं l उन्होंने 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की और पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l उनकी बेहतरीन भाषण शैली और पांच भाषाओं में प्रवीणता के कारण उन्हें 'दक्षिण की सुषमा स्वराज' कहा जाता है l