दलबदल से कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
पानसेमल विधानसभा में कांग्रेस को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। आज लगभग 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके गांवों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए थे। उन्होंने कई बार कांग्रेस के नेताओं और पूर्व विधायक से शिकायतें कीं, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। इस निराशा के कारण उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।विधायक कार्यालय पर भाजपा विधायक श्याम बर्डे ने इन सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक बर्डे ने कहा कि भाजपा परिवार में सभी नए सदस्यों का स्वागत है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य हर गांव और हर व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता देना है।


