भोपाल l भाजपा ने अपने संगठन का विस्तार किया, लेकिन कुछ ही देर में नई कार्यकारिणी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पूरी लिस्ट हटा दी गई। सूत्रों के अनुसार कुछ विवादित नेताओं को पदाधिकारी बनाए जाने से पार्टी के अंदर ही नाराजगी थी। कार्यकारिणी घोषित होते ही  अंदरूनी विरोध खुलकर सामने आ गया। बताया जा रहा है कि एक साल के इंतजार के बाद गठित की गई इस टीम से कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता खुश नहीं थे। विरोध के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति और प्रदेश बीजेपी के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज से भी कार्यकारिणी से जुड़ी पोस्ट डिलीट कर दी गई।