भाजपा का दुपट्टा पहनकर सत्ता का मजा लेने ना आ जाए
बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रसिद्ध कवि और कथाकार डॉ कुमार विश्वास ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और नई सरकार को एक अहम सलाह दी है।
डॉ कुमार विश्वास ने कहा कि नई भाजपा सरकार को उन जमीनी सच्चे कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिनके संघर्ष और बलिदान की नींव पर यह सत्ता बनी है।डॉ. विश्वास ने इस बात पर जोर दिया कि जिन कार्यकर्ताओं ने अपना सब कुछ दांव पर लगाकर संघर्ष किया, उन्हीं का सम्मान होना चाहिए।
उन्होंने चेताया कि सत्ता का लाभ उठाने के लिए वामपंथी या तृणमूल कांग्रेस टीएमसी के वे अवसरवादी कार्यकर्ता, जो पहले दूसरी पार्टियों के झंडे उठाते थे और अब भाजपा में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर पैनी नजर रखी जानी चाहिए। ऐसा ना हो कि वामपंथी और तृणमूल वाले भाजपा का दुपट्टा पहनकर सत्ता का मजा लेने आ जाए l


