तमिलनाडु में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फायरब्रांड नेता अन्नामलाई ने सस्पेंस से पर्दा हटाते हुए भाजपा से अलग होने का मन बना ही लिया है l जी हां,  के. अन्नामलाई ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया l इसके बाद अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की l मीटिंग एक घंटे से ज्‍यादा चली l पार्टी से नाराजगी की खबरों के बीच इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है l भाजपा चीफ नितिन नबीन और संगठन सचिव बीएल संतोष के साथ अहम बैठक में अन्नामलाई ने कथित तौर पर पार्टी से अच्छे संबंधों के साथ अलग होने की इच्छा जताई l उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा कि वे अब अपना रास्ता खुद बनाना चाहते हैं l हालांकि, बीजेपी नेतृत्व उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा है और उनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर कोई भूमिका भी तय की जा सकती है l सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई को अगली सूचना तक दिल्ली न छोड़ने के लिए कहा गया है l