MP - फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव, लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत
भोपाल l आज जेके रोड स्थित गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की हिंद फार्मा फैक्ट्री में अचानक केमिकल स्टोर से क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा और वह फैलने लगी। जिससे लोगों की आंखों में जलन के साथ सांस लेने में दिक्कतें शुरू हो गई। गैस की वजह से फैक्ट्री समेत आसपास मौजूद लोगों की आंखों से आंसू आने लगी। वहीं, सांस लेने में परेशानी भी हो रही है। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि एक घंटे के अंदर गैस को काबू में ले लिया गया।


