दो भाजपा सांसदों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने पर FIR दर्ज
देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में नियमों के उल्लंघन और जबरन गर्भगृह में प्रवेश करने के आरोप में गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बाबा मंदिर थाना में पांडा धर्म रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर के लिखित बयान पर दर्ज हुआ है।धार्मिक परंपराओं के उल्लंघन, बाधा उत्पन्न करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। निकास द्वार से जबरन भीतर प्रवेश करते समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई।



