पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कांग्रेस के विदेश विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। हालाँकि, वे अभी भी कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हैं। शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित अपने त्यागपत्र में कहा कि जैसा कि मैंने पहले कांग्रेस कार्यसमिति और कांग्रेस कार्यसमिति अध्यक्ष, दोनों को सूचित किया है, मेरे विचार से, क्षमतावान और प्रतिभाशाली युवा नेताओं को शामिल करने के लिए समिति का पुनर्गठन आवश्यक है। इससे इसके कामकाज में निरंतरता सुनिश्चित होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, मैं विदेश मामलों के विभाग (डीएफए) के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफ़ा दे रहा हूँ ताकि इसका पुनर्गठन हो सके।



