भोपाल में प्रवीण सक्सेना को एक बार फिर शहर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, जबकि इंदौर में चिंटू चौक को नया शहर अध्यक्ष बनाया गया है। गुना की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह को दी गई है। कई जिलों में नए चेहरों को भी मौका दिया है। लगभग 18 जिला अध्यक्षों को रिपीट भी किया गया है l इसमें चार महिलाओं और छह विधायकों को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।