जब पुलिस की संवेदनशीलता से आ गई बच्चे के चेहरे पर मुस्कान
सिंगरौली जिले के चितरवईर गांव के रहने वाले 10 वर्षीय बालक दीपक ने डायल 112 पर फोन करके शिकायत की कि उसे मम्मी और बहन ने रस्सी से बांधकर मारा l जब पुलिसकर्मी ने पूछा की क्यों मारा तो उसका कहना था कि उसने कुरकुरे खरीदने के लिए ₹20 मांगे थे l पुलिस पूरा माजरा समझ गई और मोबाइल को ट्रेस करके उस बच्चें के घर पहुंच गई जहां प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा ने उस बच्चों को कुरकुरे का पैकेट दिया और घर परिवार के लोगों को समझाईश भी दी कि बच्चों के साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करें l पुलिस की संवेदनशीलता से न सिर्फ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई बल्कि घर परिवार के लोगों को भी एक अच्छी सीख मिल गई l पुलिस के संवेदनशील व्यवहार की हर तरफ सराहना हो रही है l



