सिंगरौली नगर निगम में कार्यरत महिला सब इंजीनियर शिवानी गर्ग ने अगस्त 2025 में अधिकारियों के समक्ष एक प्रमोशन आदेश प्रस्तुत किया था कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपाल से सहायक यंत्री के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस आदेश के आधार पर उन्होंने अपने लिए नया कार्यभार सौंपने की मांग भी की थी। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान को आदेश पर संदेह हुआ। उन्होंने भोपाल स्थित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि कराई। जांच रिपोर्ट नवंबर 2025 में आई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि ऐसा कोई प्रमोशन आदेश कभी जारी ही नहीं हुआ था और प्रस्तुत दस्तावेज पूरी तरह फर्जी थे। इसके बाद निगम प्रशासन ने पूरी रिपोर्ट बैढ़न कोतवाली पुलिस को सौंपी। पुलिस ने दस्तावेजों में हेरफेर कर सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने और अनुचित लाभ लेने की नीयत से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।