भोपाल l विधानसभा का शीतकालीन सत्र के छोटे होने, छिंदवाड़ा बच्चों की मौत का निधन होने और किसानों के मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। शून्यकाल में बदनावर से कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने सत्र के लगातार छोटे होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छोटे सत्रों में सवालों के जवाब नहीं मिलते, अधिकारी मनमानी करते हैं और विधायकों की भूमिका कम होती जा रही है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कटाक्ष किया कि गागर में सागर भरना सीखो। 4 दिन में 40 दिन का काम करो। आजकल तो वर्क-फ्रॉम-होम भी चलता है।