छिंदवाडा.l  बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक माइनिंग इंजीनियर ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नागपुर रोड स्थित वर्धमान सिटी निवासी हेमंत पवार के रूप में हुई है। हेमंत पवार पेशे से माइनिंग इंजीनियर थे और सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे बीते कई वर्षों से जिला क्षत्रिय पवार समाज के अध्यक्ष तथा प्रदेश भोयर पवार समाज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। समाज में उनकी पहचान एक व्यवहारिक, मिलनसार और नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति के रूप में थी।पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी मौत की जिम्मेदारी स्वयं पर ली है और अपने पिता से क्षमा मांगी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। निसंदेह हेमंत पवार किसी न किसी समस्या से जूझ रहे थे और अंततः दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया उम्मीद है कि पुलिस जांच में समाजसेवी माइनिंग इंजीनियर की आत्महत्या  के कारणों का खुलासा होगा..? उनकी आत्महत्या लोगों को हजम नहीं हो रही है ,कहीं ना कहीं इसके पीछे कोई रहस्य छुपा हुआ है जिसका बाहर आना जरूरी है l समाज ने एक बडे़ समाजसेवी को खो दिया है।